नगर के पुतली घर के पास रामनवमी के उपलच्छ में करीब 500 गरीब वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया।
सामाजिक कार्य करने वाले पुतलीघर मोहल्ला निवासी विष्णु सोनकर ने कहा कि गरीब एवं मजलूमाें की सेवा करना ही ईश्वर की सेवा करने जैसा है।
इससे आम लोगों के साथ खुद को भी शांति मिलती है। प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी वह रामनवमी के अवसर पर अपने घर के पास करीब 500 महिलाओं को साड़ी वितरण किया।
इस दौरान मौजूद ओम प्रकाश, मुश्ताक खान आदि उपस्थिति रहे।