फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज पर 50 बेड का कोविड अस्पताल,सुविधा नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना से बढ़ रहे मरीजों की सुविधा के लिए शासन के आदेश पर स्थानीय कस्बा स्थित सीएचसी को अभिलेखों में 50 बेड का कोविड अस्पताल बना दिया गया। लेकिन यहां सुविधाएं नदारद हैं।
विज्ञापन

गम्भीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर करना पड़ रहा है। तहसील क्षेत्र के रामपुर 33 गांवों के लोग कोरोना पाजिटिव रजवंती और जग्गनपुर निवासी राजनरायन का इलाज कराने परिजन बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान पहुंचे थे। ऑक्सीजन सिलिंडर के अभाव में दोनों मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। जब कि इसके पूर्व खंतरा गांव निवासीनी सुरसत्ती व पारसनाथ का इलाज मड़िहान में हुआ और ठीक होने पर दोनों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। अधीक्षक डाक्टर कौशल कुमार मौर्य ने बताया कि पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिला था लेकिन ऑक्सीजन सिलिंडर एक भी नहंी आया है। ऐसी स्थिति में गंभीर मरीजों को रोकना खतरे से खाली नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें