फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: केमिकल युक्त पानी से 50 एकड़ खेती प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
चील्ह। हर साल खम्हरिया नगर पंचायत क्षेत्र से केमिकल युक्त गंदा पानी खेतों में आने से 50 एकड़ क्षेत्र की खेती प्रभावित हो रही है। इससे नाराज किसानों ने शनिवार को चील्ह थाने के सामने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की और केमिकलयुक्त पानी बहाना बंद नहीं होने पर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जगापट्टी के किसानों का कहना था कि खमरिया नगर पंचायत का केमिकलयुक्त गंदा पानी बहाना बंद कराने की मांग हर साल उठाई जाती है। शिकायत पर अधिकारी और जन प्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर चुप्पी साध लेते हैं। केमिकलयुक्त पानी से 50 एकड़ से अधिक खेती प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्दी समाधान नहीं किया गया तो लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे। किसानों ने जिला प्रशासन को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष रीता यादव को सौंपा। प्रदर्शन में सत्यकेतु, छोटेलाल, राम अधार, जयप्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें