मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के करीब मठ के पास इस्पात कंपनी के टेक्निकल डायरेक्टर की हत्या करने वाले पांच आरोपियों में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर आईजी विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने 50-50 हजार के इनाम की घोषणा की है। दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने फरार तीन आरोपियों पर 25-25 हजार के इनाम की घोषणा की थी। उनके न पकड़े जाने पर इनाम राशि 50 हजार कर दी गई है।
चुनार के धौहा स्थित सरिया बनाने वाली शान्ती गोपाल फैक्ट्री के टेक्निकल डायरेक्टर जिवनंदी रथ अपने साथी इंजीनियर किशोरचन्द्र दास के साथ चुनार में कार से कपड़ा खरीदने आए थे। खरीदारी करने के बाद वे जैसे ही वापस जाने लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे थे। बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इसमें टेक्निकल डायरेक्टर जिवेन्दूरथ की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी और साथ में आये इंजीनियर किशोरचंद्र दास गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दो आरोपी भोनू उर्फ अजय यादव पुत्र जवाहिर यादव निवासी सरैया सिकंदरपुर थाना चुनार व अनिल यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी बेलवीर थाना चुनार को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। तीन आरोपी भानु उर्फ अजीत यादव पुत्र दया यादव निवासी धौहा थाना चुनार, विक्रम यादव पुत्र स्वर्गीय मुसे यादव निवासी पुरैनी थाना अदलहाट मूल निवासी सिरगोवर्धन बालाजी स्वीट हाउस के बगल में थाना लंका जनपद वाराणसी, सोनू सिंह उर्फ मनीष सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी नरोत्तमपुर थाना लंका वाराणसी तब से फरार चल रहे है। जिन पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार के इलाम की घोषणा की थी। जिसे बढ़ाकर आईजी 50-50 हजार इनाम घोषित कर दिया है।