मिर्जापुर। एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने सदर तहसील क्षेत्र के 47 कोटेदारों पर जुर्माना लगाया है। समय से कोटे के राशन का उठान न करने पर सोमवार को सिटी, छानबे, मझवां, कोन व पहाड़ी ब्लॉक के 47 कोटेदारों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
एसडीएम ने बताया कि सिटी ब्लॉक के 11, छानबे के 12, मझवां के 11, कोन के सात व पहाड़ी छह कोटेदारों पर एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इन कोटेदारों पर हर महीने समय से कोटे का राशन नहीं उठाने का आरोप है। जुर्माने के रूप में वसूल की गई धनराशि शासकीय कोष में जमा करा दी गई है। एसडीएम ने बताया कि कोटे के राशन को लेकर काफी शिकायतें आ रही थीं। इस पर कार्रवाई की गई है।