मिर्जापुर। डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। नगर में बनाए गए तीन केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। हालांकि सोमवार को केवल दो केंद्रों पर ही परीक्षा हुई।
महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज में सोमवार काे पंजीकृत 560 विद्यार्थियों में से 540 ही परीक्षा में शामिल हुए। डायट प्राचार्य ने दोनों पालियों में केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापक जयसिंह ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है। इसी प्रकार बीएलजे इंटर काॅलेज में पंजीकृत 224 विद्यार्थियों में से 200 परीक्षा में शामिल हुए और 24 अनुपस्थित रहे। केंद्र व्यवस्थापक बीडी तिवारी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। तीसरे केंद्र बसंत विद्यालय इंटर काॅलेज में सोमवार को परीक्षा नहीं थी। केंद्र व्यवस्थापक डाॅ. श्याम सुंदर उपाध्याय ने बताया कि उनके केंद्र पर सात व आठ जुलाई को परीक्षा है।