फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पत्थर से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। गैपुरा-लालगंज मार्ग पर विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी टंकी के पास सोमवार को दोपहर करीब एक बजे बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे गैपुरा पुलिस चौकी प्रभारी ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बौंतागणेशदत्त निवासी दीपक कुमार विश्वकर्मा (25) पुत्र सुरेश कुमार सोमवार को सुबह अपने साथी भक्ति कुमार (20) पुत्र मवईलाल निवासी नई बस्ती यादवपुर के साथ अपने ससुराल सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के निबीया गांव गए थे। वहां से लालगंज होते हुए घर लौट रहे थे। रास्ते में गैपुरा-लालगंज मार्ग पर विजयपुर टंकी के पास दोपहर करीब एक बजे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पत्थर से टकराकर दूर जा गिरी। इस हादसे में दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनका साथी भक्ति कुमार घायल हो गया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे गैपुरा चौकी प्रभारी रविकांत मिश्र ने एम्बुलेंस से दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर भेजा। जहां डाॅ. रत्नाकर मिश्र ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। साथ ही हादसे में घायल भक्ति कुमार को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। दीपक की जिगना गोसीपुर में डेंटिंग का कारखाना है। उसी में मैकेनिक का कार्य करता था। भक्ति कुमार भी कुशहा मोड़ स्थित एक डेंटिंग की दुकान में वेल्डिंग मिस्त्री है। घटना की जानकारी मिलते ही दीपक के घर कोहराम मच गया। मां रामरती देवी व पत्नी खुशबू रो-रोकर बेहोश हो जा रही थीं। दीपक हेलमेट लगाए थे, लेकिन उसका क्लिप बंद नहीं था। इससे हेलमेट बाहर निकल गया। थानाध्यक्ष विंध्याचल अतुल राय ने बताया कि दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हुई है। उसका साथी घायल है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें