फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सड़क हादसे में जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। चुनार कोतवाली के अंतर्गत कछवां चुनार घाट वाराणसी मार्ग पर पंचराव गांव के सामने शुक्रवार को सड़क हादसे में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आयुषी श्रीमाली जख्मी हो गईं।
विज्ञापन

आयुषी श्रीमाली वाराणसी से मिर्जापुर भाजपा एवं अपना दल एस की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के नामांकन सभा में जा रही थीं। पचराव गांव के सामने उनकी ब्रेजा कार असंतुलित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उन्हें प्राथमिक उपचार कराने के बाद एंबुलेंस द्वारा कछवा सरकारी अस्पताल पहुंचाया। कछवां से उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें