फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान सभा के बाद अब होगा लोकसभा चुनाव वहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। विकास के मुद्दे पर ही विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर चुके जमुड़ी गांव के लोगों ने अब लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। विकास खंड जमालपुर के जमुड़ी गांव का समुचित विकास न होने से यहां के ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के दिन 8 मार्च 2017 को विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया था। चुनाव निर्वाचन अधिकारी से लेकर जिला प्रशासन द्वारा जमुई गांव के बूथ संख्या 313 पर वोट डलवाने की पुरजोर कोशिश की गई थी पर ग्रामीणों की एकजुटता के चलते वोट नहीं डाले गए। ग्रामीणों के आगे जिला प्रशासन के हाथपांव फूल गए थे। जिला प्रशासन ने अपनी पीठ थपथपाने के लिए बगल के गांव में स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे जमुड़ी गांव के दो वनवासी वोटरों और गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता रंजन का वोट डलवाने में कामयाब हो गए थे लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद जनप्रतिनिधियों की अदूरदर्शी नीतियों के चलते अभी तक गांव का समुचित विकास नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि जमुडी गांव में पुरुष मतदाता 410 ,महिला मतदाता 364 हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर मात्र जिला पंचायत कोटे से राज्य वित्त आयोग योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में सर्वेश सिंह के घर तक 320 मीटर इंटरलाकिंग का कार्य हुआ है। अन्य कार्य ग्राम पंचायत कोटे की ओर से संपादित है। सांसद और विधायक निधि से गांव में कोई कार्य नहीं कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब पर अब भी अतिक्रमण किया गया है। किसानों की सिंचाई के लिए जरगो माइनर के कुलावा नंबर 40 का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। मुसहर वनवासी बस्ती के लोगों को संपर्क मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। खड़ंजा जर्जर हालत में है। बरसात के दिनों में लोगों का चलना दुभर हो जाता है। इसी मुद्दे को लेकर 2017 में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया गया था लेकिन जनप्रतिनिधियों ने अभी तक नहीं चेता है। प्राथमिक विद्यालय जमुड़ी के प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व एसडीएम चुनार, सेक्टर मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी आकर बीएलओ सहित कर्मचारियों को मतदाताओं को जागरूक करने की लिए निर्देश दिए हैं। मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, जमुड़ी गांव के झारखंडेय यादव, नंदा साह, जवाहिर वनवासी, कालीचरन, छोटक, प्रमोद, विजेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, नरसिंह, बजरंगी सिंह, रामचेला भारती, नरेश वनवासी सहित जमुड़ी के दर्जनों ग्रामीणों ने गांव का विकास नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें