फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखलाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां (मिर्जापुर)। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत स्थित कृश्चियन स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उद्घाटन कछवां स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ सीबी पटेल ने किया। प्राचार्य यूशुरत्तनम के निर्देशन में रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउस के छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, प्रदूषण, वायु मंडलीय प्रभाव सहित कई अन्य वैज्ञानिक प्रभाव से जुड़े डेमो का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डॉ सीबी पटेल ने कहा विज्ञान की पारंपरिक एवं आधुनिक मानव सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रदर्शनी बच्चों में वैज्ञानिकता की जानकारी देता है। ऐसे आयोजन से छात्रों में अतिरिक्त प्रतिभाओं का विकास होता है। इस मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शनी में वाटर साइकिल, इलेक्ट्रिक सर्किट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, माइक्रोस्कोप, वाटर अलार्म टैंक, बबल मशीन, सीवरेज सिस्टम, ग्रीन हाउस, न्यूटन कलर डिस्क, वाटर प्यूरिफिकेशन सिस्टम एवं ब्रह्मांड में अवस्थित विभिन्न प्रकार के ग्रहों की जानकारी दी गई। इस दौरान नागमणी मैम, दिनेश सरोज, केके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें