लालगंज। विशेष सचिव सिंचाई सुरेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को लहंगपुर स्थित बीआरसी भवन और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उदासीनता बरतने पर खंड शिक्षा अधिकारी और एकाउंटेंट को कड़ी फटकार लगाया। मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन को निर्देश दिया कि दोनों के खिलाफ चार्ज शीट दाखिल करें। प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर में बच्चों केे जूता मोजा नही पहनने के कारण कड़ी नाराजगी जताया। स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में जानकारी के दौरान बताया कि एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण किया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओंने बताया कि मंगलवार को मीठी दलिया का वितरण किया गया है। सीडीओ को प्राथमिक विद्यालय तुलसी में आवश्यक सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया।