फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच टीम ने अरंगी सरपती का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विकास कार्यों की अनियमितता की शिकायत पर जांच टीम गुरुवार छानबे विकास खंड के अरंगी सरपती पहुंची। जांच टीम में शामिल जिला समाज कल्याण अधिकारी व बाण सागर के सहायक अधिशासी अभियंता मौके पर निरीक्षण किया। मौके पर मिली कमियों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के हंस राज ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को शिकायत किया था कि गांव मे इंटरलाकिंग खडंजा मरम्मत, नाली निर्माण आदि मेें व्यापक तौर अनियमितता की गई है। साथ ही सरकारी धन का दुरूपयोग किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला समाज कल्याण अधिकारी एके सिंह व बाण सागर परियोजना के सहायक अधिशासी अभियंता गणेश शंकर श्रीवास्तव ने गुरुवार को गांव पहुंच कर शिकायतकर्ता की मौजूदगी में इंटरलाकिंग खडंजा, स्कूल, कट स्टोन खडंजा मरम्मत कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच अधिकारियों ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड व मौके पर मौजूद प्रधान को दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कुछ कमियां पाई गई। जांच टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि वस्तु स्थित से जिलाधिकारी को अवगत कराया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें