नरायनपुर। रेलवे टेक्निशियन का परीक्षा देने दूर्ग मध्यप्रदेश जा रहे छात्र की मंगलवार की रात जयरामपुर गांव के सामने ट्रेन से गिरकर मौत हौ गई। जेब से मिली मोबाइल के आधार पर मृतक की पहचान हो गई ।पुलिस के अनुसार कृष्णा यादव 20 वर्ष पुत्र गनपत सिंह ग्राम बड़ोपार थाना मोहनिया जिला भभुआ बिहार निवासी मंगलवार को लगभग एक बजे हाजीपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़कर दूर्ग मध्यप्रदेश जा रहा था। अज्ञात कारण से जयरामपुर गांव के सामने गिर गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि नौ अगस्त को परीक्षा होने वाली थी। कृष्णा यादव जीएनएम कालेज परसथुआ राहतास में बीए फाइनल का छात्र है।ककड़बाग पटना में चचेरे भाई दिनेश के साथ रहकर पढ़ाई का तैयारी करता था। पिता खेती का कार्य करते है। दो भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ा था। चौकी इंचार्ज नरायनपुर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया घर वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परीजन घर से चल दिए है।