मिर्जापुर। पतंजलि युवा भारत एवं विंध्य योग सेवा के संयुक्त तत्वावधान में महंथ शिवाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दो दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित शिविर में कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य फूलचंद मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। इस मौके पर योगाचार्य ज्वाला सिंह ने छात्र व छात्राओं को ताड़ासन, कोणासन, मण्डूकासन, वक्रासन, के साथ विभिन्न प्राणायाम का अभ्यास कराया। आशीष यादव ने कहा कि यदि हम अपने जीवन को अच्छा व सुखमय बनाना चाहते हैं तो योग ही एक सुलभ रास्ता है। इस अवसर पर प्रवीण आर्य, हरिद्वार मिश्र, प्रदीप कुमार, हंसलाल यादव समेत अन्य मौजूद रहे।