फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छताग्रहियों को दिया स्वच्छ सर्वेक्षण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत विकास खंड नरायनपुर के ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। जिसमें एडीओ पंचायत संतोष श्रीवास्तव ने स्वच्छता का महत्व और स्वच्छता एप के बारे में जानकारी दी। एडीओ पंचायत ने स्वच्छताग्रहियों को छाता, सीटी और टोपी का वितरण किया। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के तहत चल रहे विशेष अभियान में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एप में चार प्रश्नों का उत्तर प्रश्नों का उत्तर देने पर जनपद को वोट करे, जिससे जनपद को अच्छी रैंकिंग मिल सके। ब्लॉक समन्वयक राज कुमार शर्मा ने ब्लॉक में खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए चल रहे अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। सिटी ब्लॉक के मेवली गांव में बीसी विभा बिंद ने लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण की जानकारी देते हुए प्राथमिक विद्यालय मेवली प्रथम के परिसर में साफ सफाई कराई। वही भरूहना गांव में स्वच्छताग्रही रेखा मौर्य द्वारा लाभार्थियों द्वारा खोदे गए गड्ढे व निर्मित शौचालयों का निरीक्षण किया। लालगंज ब्लॉक में बीसी रजनीश कुमार द्वारा रैली निकालकर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के लिए जागरूक किया गया। साथ ही शेष लाभार्थियों को जल्द से जल्द शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। छानबे ब्लॉक के कटरा सरोई में खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभाशंकर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें बीसी विजय प्रताप सिंह ने स्वच्छताग्रहियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में जानकारी दिया। लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। पहाड़ी ब्लॉक के भरपुरा बाजार में बीसी अवधेश सिंह के निगरानी में सफाई अभियान चलाया गया। तोसवा गांव में वीडीओ राकेश तिवारी के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया गया। कोन ब्लॉक के पुरजागीर गांव में सुशील यादव आदि ने सफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें