मिर्जापुर। नगर के डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में भी स्पीक मैके कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें अंर्तराष्ट्रीय कलाकार व तमिलनाडु की डा. जयंती कुमारेश ने सरस्वती वीणा वादन द्वारा कर्नाटक संगीत की प्रस्तुति किया। जिसे सुनकर श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए।उन्होंने तीन वर्ष की उम्र से ही वीणा बजाने का अभ्यास प्रारंभ कर दिया था।
इनके साथ कलाकार मृदंगम पर जयचंद्र और मारसिंग पर प्रमाथ किरन ने संगत दिया। इन्होंने विद्यालय के छात्रों के समक्ष भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति की, जिसका सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने आनंद लिया। डा. जयंती कुमारेश ने सरस्वती वीणा के वादन द्वारा लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डायरेक्टर अमरदीप सिंह और अपराजिता सिंह ने कहा कि स्पीक मैके नई पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं विरासत से परिचित कराने के लिए देश के प्रसिद्घ कलाकारों को भारत के कोने कोने भेजती है।