फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगीत से दक्षिणी परिसर में शुरु हुआ सत्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में संस्थापक भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर आचार्य प्रभारी प्रो. साकेत कुशवाहा ने मार्ल्यापण और पुष्प अर्पण कर सत्र आरंभ किया। इसके बाद डॉ. शांति स्वरूप भटनागर द्वारा रचिव कुल गीत मधुर मनोहर अतीव सुंदर, यह सर्वविधा की राजधानी कुलगीत सुनाया। विद्यालय परिवार को कुलगीत को अपने अंदर उतारने और इसके अऩुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

आचार्य प्रभारी ने कहा कि नये सत्र आरंभ के साथ ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करें। परिसर में 22 पाठ्यक्रमों का संचालन हो रहा है। परिसर में संचालित इन पाठ्यक्रमों के संचालन से मिर्जापुर के साथ ही सोनभद्र, भदोही, मध्य प्रदेश, बिहार तथा अन्य कई जिलों और राज्यों के लोग लाभांवित होते है। उन्होंने कहा कि परिसर के उच्च स्तरीय पठन पाठन से मिर्जापुर जिले को शिक्षा को महत्वपूर्ण दिशा की ओर अग्रसर करना और केंद्र बनाना है। हम लोगों का प्रयास रहेगा कि जनपद के गरीब व अशिक्षित क्षेत्रों के नवयुवकों को बेहतर उच्च शिक्षा मिल सके। इस दौरान छात्रावास समन्वयक प्रो आशीष सिंह, डॉ. आदित्य सिंघल, डॉ. एमके नंदी, डॉ. अश्विनी कुशवाहा, डॉ. आशीष लतारे, अनूप एम, किरन दामले, सहायक कुलसचिव डॉ. शार्दुल चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें