फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेज जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। जिगना पुलिस ने क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह के निर्देश पर दहेज हत्या के आरोपी पति, सास, ससुर को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बता दें कि शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में थाना क्षेत्र के गढ़चड़ैचा गांव में 24 वर्षीय खुशबू पत्नी पवन कुमार की मौत हो गई थी। जिगना थाना क्षेत्र के अंगनपुर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र अमर नाथ मृतका के भाई ने पति पवन कुमार सास शांति देवी तथा ससुर हिंछलाल के खिलाफ दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसकी जांच क्षेत्राधिकारी लालगंज कर रहे थे। आरोप था कि वर्ष 2013 में शादी के वाद से ही मृतका को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें