फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय में आए दिन सर्वर फेल होने से अधिवक्ताओं में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। स्थानीय तहसील स्थित सब रजिस्ट्रार कार्यालय का सर्वर आए दिन फेल होने से जमीन की रजिस्ट्री का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसको लेकर क्रेता-विक्रेताओं समेत अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने सर्वर दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कुल 684 राजस्व गांव है। इन गांवों के भूखंडों की रजिस्ट्री के लिए बड़ी संख्या में लोग तहसील आते हैं लेकिन आए दिन सर्वर फेल होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों प्रतीक्षा के बाद रजिस्ट्री नहीं होने पर क्रेता-विक्रेता को बैरंग लौटना पड़ता है। इससे खरीददार को आर्थिक क्षति होती है। रजिस्ट्री के दौरान मसविदा कर लाखों रुपये के स्टांप पर लेने देन की लिखा पढ़ी कर दस्तावेज तैयार कराया जाता है लेकिन स्टांप पर टाइप होने के बाद यदि किसी विक्रेता के साथ किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है तो उस दौरान खरीददार को भारी क्षति होने की आशंका बढ़ जाती है। अधिवक्ता अशोक सिंह कुशवाहा, गुलाब सिंह, मदन लाल, अजय यादव, राजकुमार सिंह, अनवर अली, जय गुप्ता ने रजिस्ट्री कार्यालय के सर्वर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें