फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगे हाथ पकड़ाया जालसाज भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां। शासन का बड़ा अधिकारी बनकर लंबे समय से लोगों को ठगने का आरोपी गोतवा गांव के प्रधान की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गोधना निवासी दिनेश मौर्या पुत्र शीतला प्रसाद खुद को भारत सरकार का अधिकारी बताते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर कछवां के गोतवां गांव के प्रधान राज कुमार के यहां पैसे की वसूली करने आया था। दिनेश के हावभाव से ग्राम प्रधान राजकुमार को उसके ऊपर संदेह हुआ। ग्राम प्रधान ने तत्काल गोधना गांव के प्रधान व अन्य लोगों से दिनेश के बारे में जानकारी ली। वहां से बताया गया कि दिनेश धोखेबाज है। वह नौकरी दिलाने के नाम पर बहुत से लोगों से पैसे ले चुका है। बताया कि कभी मंत्री का पीए बनकर तो कभी केंद्र सरकार का अधिकारी बनकर लोगों को ठगने का काम किया है। इसके बाद ग्राम प्रधान राजकुमार ने पुलिस को फोन पर सूचना दी। ग्राम प्रधान राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने दिनेश को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पूछताछ में दिनेश ने कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें