फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाबीर के भव्य अन्नकूट श्रृंगार का भक्तों ने किया दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लोहंदी स्थित लोहंदी महावीर का रविवार को अन्नकूट शृंगार देखने भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुमधुर भजनों से कलाकारों ने लोगों का मन मोह लिया। मंदिर परिसर को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। महाबली हनुमान को मिठाई, मेवा एवं फल का भोग लगाया गया।
विज्ञापन

बड़े-बड़े थालों में मोतीचूर के लड्डू, गुलाब जामुन, मक्खनबरा, सोहनहलवा, खोवे की बर्फी एवं मेवे से बना पकवानों का भोग लगाया गया। दर्शन के लिए मंदिर का पट खुलते ही जय श्री राम व महाबली हनुमान के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। भक्तों ने दर्शन के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हुई भजन संध्या में कलाकारों ने भजनों से लोगों को विभोर कर दिया। भजनों का दौर देर रात्रि तक चलता रहा। मुख्य यजमान शिवपूजन सिंह, सलिल पांडेय, वंशनारायण पांडेय, विनय सिंह, बंकटेश्वर शुक्ला, उमेश कुमार वर्मा, डा. शक्ति श्रीवास्तव, विष्णु सिंह आदि ने तन-मन व धन से सहयोग किया। अर्धरात्रि में मंदिर के पुजारी एवं संरक्षक संतोष कुमार उपध्याय ने महाप्रभु की आरती कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें