फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 विभागों पर 11 करोड़ 62 लाख 3

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली विभाग ने सरकारी विभागों में बकाया चल रहे करोड़ों रुपये बिजली के बिल को वसूलने के लिए कड़ा रुख अख्तियार किया है। विभाग ने बकाएदार सरकारी विभागों को नोटिस भेजकर बकाया जमा करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर बिजली गुल करने की चेतावनी दी है।
सरकारी विभागों में बिजली विभाग का 11 करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपया बकाया है। बार-बार संपर्क करने के बाद भी बिल भुगतान नहीं किया जा रहा है। सरकार बिजली विभाग पर बकाया वसूल करने के लिए दबाव बनाए हुए है। पर सरकारी दफ्तरों का कनेक्शन काटना भी आसान नहीं है। ऐसे में विभाग ने बकाएदारों को नोटिस जारी करके बिल भुगतान करने को कहा है। जल्द बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है। बिजली बिल का सर्वाधिक एक करोड़ 17 हजार रुपए का बकाया पुलिस विभाग पर है। प्राथमिक विद्यालय का 96 लाख, जिला महिला चिकित्सालय का 98 लाख, वन अधिकारी का 12 लाख, अधिशासी अभियंता बाणसागर पर आठ लाख, सिंचाई विभाग में चार लाख, जिलाधिकारी कार्यालय का नौ लाख, टीचर आवास का दो लाख दस हजार, जीआईसी छात्रावास महुवरिया पर सवा 13 लाख, मस्त्य विभाग अमोई पर लगभग पांच लाख, सीएमओ के यहां 62 लाख 58 हजार, राजकीय आईटीआई का सवा लाख, आश्रम पद्धति विंध्याचल का 13 लाख 18 हजार, जीआईसी कालेज महुवरिया का नौ लाख सात हजार , फायर ब्रिगेड का 14 लाख 18 हजार , लघुडाल नहर डंगहर कालोनी का आठ लाख 33 हजार , जीआईसी शिवपुर विंध्याचल का दो लाख दो हजार , जिला जेल का आठ लाख 71 हजार , जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आफिस का तीन लाख 83 हजार , आयकर कार्यालय का चार लाख नौ हजार , डाक बंगला जिला पंचायत अष्टभुजा का तीन लाख तीन हजार, बाणसागर डंगहर कालोनी का दस लाख 17 हजार बकाया चल रहा है। इसके अलावा सेल टैक्स भरूहना का छह लाख आठ हजार, एफसीआई पथरहिया का एक लाख एक हजार, सिटी ब्लाक का तीन लाख सात हजार, खंड विकास अधिकारी का चार लाख 11 हजार, अधिशासी अभियंता बाण सागर डंगकर का आठ लाख 70 हजार, सेलटैक्स डंकीनगंज का तीन करोड़ 18 लाख, कृषि विभाग का तीन करोड़ सात लाख, जिला संयोजन अधिकारी दो लाख 11 हजार, जिला कार्यक्रम अधिकारी का दो लाख एक हजार, खनन विभाग का 98 हजार , जिला पंचायत अधिकारी का चार लाख 11 हजार तथा लोक निर्माण विभाग का तीन लाख 81 हजार रुपया बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के 37 विभागों पर कुल 11 करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपया बकाया बिल है। जिसको ीजमा करने के लिए नोटिस भेजा गया है। फिर भी बिल जमा नहीं करने पर उनके संयोजन काट दिए जाएंगे।-यदुनाथराम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें