फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफलता ही सफलता की सीढ़ी है- पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सफलता का मंत्र सिखाया। कहा कि सफलता स्वस्थ शरीर, समय प्रबंधन और उचित व्यवहार पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उचित खानपान और नियमित व्यायाम जरूरी है। कैरियर बनाने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने समय प्रबंधन, अवसर के उपयोग की क्षमता, कठिन अभ्यास की सलाह दी। व्यर्थ की बहस, आलोचना और चिंता से दूर रहकर समय व ऊर्जा दोनों की बर्बादी रोकें। दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ व्याख्यान कक्ष संकुल के सेमिनार हाल में विश्वविद्यालय के संस्थापक भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीयजी की प्रतिमा पर एसपी और विशेष कार्याधिकारी प्रो. ओपी सिंह द्वारा पुष्पांजलि देकर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन छात्र सलाहकार डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर उपमुख्य आरक्षाधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह, छात्रावास समन्वयक डॉ. सोमू सिंह, डीडीयू कौशल केन्द्र के नोडल अधिकारी डॉ. आरएस मिश्र, डॉ. बीएमएन कुमार, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. त्रियुगी नाथ, डॉ. अश्विनी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें