फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य व आशीष ने जीती बाक्सिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जसोवर पहाड़ी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया खेलो जिला स्तरीय वॉलीबाल व बाक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. भगवान राय ने किया। प्रतियोगिता के दौरान बाक्सिंग में लक्ष्य यादव और सचिन यादव के बीच बाउट हुआ, जिसमें लक्ष्य यादव विजयी रहे। वहीं दूसरे मैच में मोहम्मद मुसलिम अंसारी और आशीष विश्वकर्मा के बीच बाउट हुआ जिसमें आशीष विश्वकर्मा विजयी रहे।
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन जिला फुटबाल संघ एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय विंध्याचल मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 39 वीं वाहिनी पीएसी परिसर स्थित मैदान पर हो रहा है। प्रतियोगिता का आयोजन खेल कार्यालय मिर्जापुर और जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति के संयुक्त् तत्वावधान में आयोजित किया गया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्टेडियम ब्लू और भिस्कुरी के बीच मैच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ब्लू ने भिस्कुरी को 25-19 से मैच जीता। दूसरा मैच स्टेडियम रेड और भोजहा के बीच खेला गया, जिसमें स्टेडियम रेड ने भोजहा को 25-17 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 अगस्त को स्टेडियम ब्लू और रेड के बीच खेला जाएगा। वहीं फुटबाल मैच स्टेडियम एकादश और बीएफए मिर्जापुर के बीच खेला गया, जिसमें बीएफए ने मैच जीता। अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी शशि भूषण शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक कुमार धानुक ने किया। प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी प्रशिक्षक महेंद्र प्रताप, एथलेटिक्स प्रशिक्षक रुना देवी, कुश्ती प्रशिक्षक रामनदेश यादव, वालीबाल प्रशिक्षक सुशील कुमार चौधरी, कबड्डी प्रशिक्षक अवधेश शर्मा, गोपाल सोनकर, प्रमोद श्रीवास्तव, जगदीश रावत आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें