मड़िहान। तहसील क्षेत्र के देवरी कला गांव स्थित साइन सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष के नाम की लगभग 41 बीघे जमीन बुधवार को कुर्क कर दी गई। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर आरसी की वसूली न होने पर की गई।
तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बताया कि साइन सिटी डेवलेपर्स के डायरेक्टर अमिताभ श्रीवास्तव पुत्र सच्चिदानंद श्रीवास्तव ने देवरी कला गांव स्थित जंगल के किनारे टुकड़ों में जमीन खरीदी थी। आरोप है कि तहसील के पास सड़क किनारे एक भूस्वामी की जमीन को दिखाकर कर महंगे रेट पर जमीन की विक्रय की गई। जमीन खरीदने के बाद जब क्रेता कब्जा करने पहुंचे तब वस्तुस्थिति की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि धोखाधड़ी के शिकार हुए पांच क्रेताओं ने रियल स्टेट रजिस्ट्रेशन अथार्टी (रेरा) में शिकायत की। जांच में मामला सही पाया गया। इस पर कंपनी के डायरेक्टर से वसूली के लिए आरसी जारी की गई। आरसी के बाद भी जब वसूली नहीं हुई तो जिला प्रशासन के आदेश पर देवरी कला स्थित अमिताभ श्रीवास्तव के नाम की जमीन की 41 बीघे जमीन की कुर्की की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई।
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।
मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।