फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कार से 40 लाख की हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर वनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार को दोपहर में फ्लाईंग स्कॉट की टीम (एफएसटी) ने जांच के दौरान कार से तस्करी कर ले जाई जा रही 320 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से कार सवार तीन तस्कर जंगल के रास्ते भाग गए। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया।
विज्ञापन




लोकसभा चुनाव को देखते हुए फ्लाईंग स्काॅट टीम वाहनों आदि की जांच कर रही है। शनिवार को दोपहर में वनस्थली महाविद्यालय के पास एफएसटी प्रभारी रामबाबू टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। उस दौरान सोनभद्र से वाराणसी की ओर जा रही कार तलाशी के लिए रोकी गई। इस बीच मौका पाकर कार सवार तीन लोग लघु शंका के बहाने पेड़ों के झुरमुट में छिपते हुए भाग गए। कार की तलाशी के दौरान प्लास्टिक की पैकिंग कर पुड़िया में रखी 320 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस बीच चौथा आरोपी रितेश कुमार बियार निवासी सवरां बभनी सोनभद्र भी भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि एफएसटी टीम ने वाहनों की जांच के दौरान कार से हेरोइन बरामद की है। मौके से एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें