फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जंगल में आग लगने से 40 बीघे के पेड़-पौधे नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज रेंज के बहुती कंपार्ट नंबर तीन के पटेहरा जंगल में सोमवार को दोपहर में आग लग गई। आग की लपटें देख राहगीरों ने वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचा, तब तक करीब 40 बीघे में आग फैल चुकी थी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड यूनिट प्रभारी अशोक कुमार त्रिपाठी अपने व वन कर्मियों टीम के साथ घंटो कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। जहां दमकल नहीं पहुंच सका वहां वन कर्मी हरी टहनियो के सहारे आग बुझाते रहे। तेज लपटों के चलते खैर, बांस, तेंदू पलास, खिन्ना आदि के सैकड़ों पेड़ जल गए। आग बुझाने में फायर सर्विस से रविशंकर सिंह, चंदन यादव, प्रदीप, संतोष कुमार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें