विद्युत चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को मिर्जापुर व भदोही में 384 लोेगाें को नया कनेक्शन दिया गया। चेकिंग के दौरान 97 बकाएदाराें का कनेक्शन काटते हुए 25 लाख 63 हजार रुपये बकाया बिल भी वसूला गया।
अधीक्षण अभियंता आलोक रंजन सिंह ने बताया कि नगर में अधिशासी अभियंता यदूनाथ राम व ग्रामीण इलाके में अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विद्युत चेकिंग शुरू कराई गई।
जिसमें विभन्न इलाकों को चेक करते हुए मिर्जापुर में 71 तथा भदोही में 26 बकाएदाराें का कनेक्शन काटा गया। वहीं भदोही में 230 तथा मिर्जापुर में 54 लोगाें को नया कनेक्शन दिया गया।
दोनों स्थानाें पर 20 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया। 30 लोगों का भार बढ़ाया गया।