लालगंज थाना में मेडिकल सेंटर के लिए बना भवन। स्रोत- संवाद
मिर्जापुर। फरवरी 2025 में प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेले के दौरान देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं का खयाल रखने के लिए मंडल में हाईवे किनारे स्थित सात थाना परिसर में 3.50 करोड़ की लागत से मेडिकल सेंटर बनाया गया था। इसके लिए शासन से बजट जारी हुआ था। प्रशासन ने भवन निर्माण कराया। डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं होने से आज तक एक भी मरीज को यहां प्राथमिक उपचार नसीब नहीं हुआ। इन मेडिकल सेंटरों में ताला लटका है। यदि हाईवे किनारे इन मेडिकल सेंटरों पर डॉक्टरों की तैनाती हो जाए तो यात्रा के दौरान यदि किसी यात्री की तबीयत खराब हो जाए तो उसे निजी अस्पताल में जेब नहीं कटवानी पड़ेगी। उसे यहां समुचित इलाज मिल जाएगा। करोड़ों की लागत से बने इन भवनों का कोई उपयोग नहीं रह गया है।