फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल से 35 मवेशी बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के बलुहवा नदी के पास से पुलिस ने रविवार की सुबह वध के लिए ले जाए जा रहे 35 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस की दबिश में पशु तस्कर मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस मवेशियों को थाने लाकर पशु आश्रय स्थल भेजवाने की व्यवस्था में जुट गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को सूचना मिली कि पशु तस्कर जंगल के रास्ते मवेशियों को बांध कर ले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई सुरेश यादव व अभिषेक सिंह ने फोर्स के साथ दांती बलुहवा जंगल के पास घेरेबंदी की। इस दौरान तस्कर नदी पार कर पशुओं को मारते-पीटते ले जाते दिखे। पुलिस ने पशु तस्करों को रोकने की कोशिश की लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने 18 बैल, पांच गाय, सात बछड़ा व पांच बछिया बरामद किया। पुलिस सभी मवेशियों को लेकर थाने आई और मवेशियों को पशु आश्रय स्थल भेजवाने की व्यवस्था में जुट गई। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें