फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 343 पशु मिले मौजूद, पर्याप्त चारा रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरगी पशु आश्रय स्थल में अव्यवस्था और पशुओं को जंगल में छोड़ने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पशु चिकित्साधिकारी कमलेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान आश्रय स्थल में सभी 343 पशु मौजूद मिले। चिकित्साधिकारी ने पशुओं को स्वस्थ बताते हुए हरा चारा, भूसा, चूनी-भूसी समेत पर्याप्त पशु आहार उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। प्रशासक रमेश कुमार मौर्य ने आश्रय स्थल में पानी और सफाई की कमी के साथ सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। निरीक्षण के दौरान पशु आहार के स्टॉक का भी सत्यापन किया गया। चिकित्साधिकारी ने कहा कि पशुओं की देखभाल में लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें