फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: घर वालों का प्यार परखने के लिए 34 वर्षीय युवक ने रच डाली अपने ही अपहरण की साजिश

Fri, 28 May 2021 08:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

खुद के अपहरण की कहानी रचने की जानकारी का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने उसे बरामद करने के बाद उससे पूछताछ की। 34 साल का युवक इस तरह का हरकत कर सकता है ये किसी ने नहीं सोचा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी मां और घर वालों के प्यार को परखने के लिए एक युवक ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। पहले घर वालों को अपहरण की सूचना दी। फिर कुछ घंटे बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग जाने की सूचना दी। खुद के अपहरण की कहानी रचने की जानकारी का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस ने उसे बरामद करने के बाद उससे पूछताछ की। घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की है।  

विज्ञापन


मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार कटरा कोतवाली में पत्रकार वार्ता के दौरान की। इमामबाड़ा मोहल्ला निवासी युवक 34 वर्षीय इश्तियाक तीन भाईयों में सबसे बड़ा है। वह बुनकर है। दूसरे नंबर पर असलम जो फर्नीचर बनाने  का काम करता है और सबसे छोटा इम्त्याज है।

इश्तियाक बृहस्तिवार की रात को घर से लापता हो गया। घर पर न होने पर परिजन परेशान हो गए। शुक्रवार की सुबह उसने घर पर खुद के अपहरण होने की सूचना दी। बताया कि अपहरणकर्ता उसे बाथरूम में बंद कर दिया है। परेशान परिजनों ने कटरा कोतवाली में इसकी सूचना दी। एएसपी सिटी को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने टीमों को छानबीन में लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद इश्तियाक ने घर पर फोन कर बताया कि वह अहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग गया है। इधर, पुलिस उसका पता करते हुए प्रयागराज के सोरावं पहुंच गई। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक को सोरांव से बरामद किया गया। उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका अपहरण नहीं किया गया।

उसने स्वयं के अपहरण की साजिश रची थी जिससे पता चल सके कि उसके परिवार के लोग उसे प्यार करते है कि नहीं। बताया कि उसके पिता नहीं हैं। मां प्यार नहीं करती है। क्या करना है यह फैसला वह नहीं ले पाता है। घर में उसकी नहीं चलती है। इसलिए उसने परिवार का प्यार परखने के लिए स्वयं के अपहरण की साजिश रची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें