फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अदेय

विज्ञापन
विकास भवन में कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करते सीडीओ अविनाश सिंह। - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान 34 कर्मचारी नदारद मिले। इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश सीडीओ ने दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय और सहायक अनिल यादव के साथ शुक्रवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर विकास भवन में स्थित सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। सहायक निबंधक सहकारिता में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में दो, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में छह, जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय व जिला दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय में एक- एक कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसी प्रकार सहायक अभियंता लघु सिंचाई में छह, परियोजना निदेशक डीआरडीए में तीन, जिला विकास कार्यालय में नौ तथा अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने सभी विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। कहा कि सभी कर्मचारी समय से उपस्थित हों, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें