मिर्जापुर। जिले में लगातार 51वें दिन मंगलवार को कोरोना के 33 पाजिटिव मरीज पाए गए। 36 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में मंगलवार को 33 पाजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितो की संख्या 1384 हो गई है। जिले में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 24 है। डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 1016 है। एक्टिव केस 344 है। 190 लोग होम हाईसोलेशन में है।
कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। सीमएओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 120 लोगों की जांच हुई है। इसमें 33 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें 24 पुरुष और नौ महिला है। छह की रिपोर्ट दूसरे जनपद से आई है। पाजिटिव पाए गए लोगों में जमालपुर मैदान से सात पुरुष और एक महिला, पैरिया टोला से एक पुरुष, शाहपुर चुनार से दो पुरुष व एक महिला, बड़ी माता से एक पुरुष, सब्जी महाल से एक पुरुष, अकोढ़ी से एक पुरुष और एक महिला, गौरा विजयपुर से दो महिला, महुगढ़ी हलिया से एक पुरुष, देवहट हलिया से दो , राजगढ़ से एक पुरुष और एक महिला, अमोई नई बस्ती से एक महिला, पुलिस लाइन से एक पुरुष, लमवा रुपौधा से एक पुरुष, सतयानगंज अहरौरा से एक पुरुष, उदीपुर अकोढ़ी से एक पुरुष, बल्लीपरवा पुरजागिर से एक पुरुष, पचेवरा चुनार से एक पुरुष, रमईपट्टी से एक पुरुष, सेमरा खैरा से एक महिला और खैरा बगहा से एक महिला है। 36 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें28 पुरुष और आठ महिला है। जिले में अब तक 44 हजार 240 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। 42 हजार 414 की रिपोर्ट आई है। 1826 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 22 हजार 780 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 137 हाट स्पाट है। इसमें 77 ग्रामीण और 60 शहरी क्षेत्र में है।