लालगंज। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चल रहे 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान में बुधवार को लालगंज के सोनवर्षा गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। हैंडहेल्ड मशीन से 32 लोगों की जांच की।शिविर में हाई रिस्क क्षेत्र के लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मरीजों को चिह्नित कर निशुल्क इलाज से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। शिविर के दौरान वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने आशा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधान के सहयोग से ग्रामीणों को टीबी के लिए जागरूक किया। टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराना जरूरी है। सरकारी अस्पतालों में इसका उपचार पूरी तरह निःशुल्क है। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद, एक्स-रे टेक्नीशियन सुजीत कुमार मिश्रा, अजीत कुमार सिंह, आशा कार्यकर्ता निशा देवी, मोतीलाल पटेल, महेंद्र पटेल सहित अन्य मौजूद रहे।