फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दो दिनों में खरीदा गया 116 मीट्रिक टन गेहूं

Thu, 11 Apr 2019 10:28 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रबी क्रय वर्ष 2019- 20 की खरीद शुरू हो गई है। सोमवार से कई खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो रही है। सोमवार से मंगलवार तक दो दिनों में 116 टन गेहूं की खरीद की गई है। इस बार एक लाख पांच सौ टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


इस बार पूरे जिले में एक सौ एक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही खरीद के लिए आधा दर्जन एजेंसियों को लगाया गया है। इसमें खाद्य विभाग के 11, पंचायती सहकारी समितियों के 25 तथा एफपीसी के सात केंद्र स्वीकृत हैं। इस प्रकार खाद्य विभाग को 43 केंद्र स्वीकृत किए गए हैं और उनको 76 हजार टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा पीसीएफ के 38 केंद्र, यूपी एग्रो के चार, कर्मचारी कल्याण निगम के तीन व नेफेड को 12 केंद्र आवंटित किए गए हैं। इसके साथ ही भारतीय खाद्य निगम को एक केंद्र आवंटित किया गया है।

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अजित कुमार त्रिपाठी ने बताया किसभी केंद्रों को पर्याप्त धन और बोरों की आपूर्ति कर दी गई है। अब जोर शोर से खरीद की जा रही है। यदि किसी किसान को किसी प्रकार की समस्या हो तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें