फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभम अग्रवाल को चार्टेड चेयरमैन व कुशाग्र बंसल बने सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सामाजिक सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाली राउंट टेबिल इंडिया मिर्जापुर कार्यकारिणी का गठन जंगीरोड स्थित एक होटल में किया गया। शुभम अग्रवाल को चार्टेड चेयरमैन, शशांक टंडन को वाइस चेयरमैन, कुशाग्र बंसल को सचिव चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नेशनल ट्रेजरार आशीष गुप्ता व एरिया चेयरमैन रिषभ जैन ने दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी गठन में शुभम अग्रवाल को चार्टेड चेयरमैन, शशांक टंडन को वाइस चेयरमैन, कुशाग्र बंसल को सचिव और वैभव भुटानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा सुमित अग्रवाल, तरनजीत सिंह, कृष्णा सिंहानियां, गुनीत सरना, राहुल बरनवाल, रोहित बरनवाल, यशवर्धन अग्रवाल, सिरमदीप वालिया, गुरप्रीत सिंह एवं आदित्य खेतान सदस्य नामित किए गए। मुख्य अतिथि ने राउंड टेबिल के उद्वेश्य पर विस्तार से चर्चा कतरे हुए बताया कि राउंडटेबिल की शुरुवात नॉरविच में लुस मार्थस ने की थी। भारत में इसकी स्थापना 14 नवंबर 1962 को किया गया था। बताया कि स्थापना बाद सदस्यों ने समाज सेवा में इतिहास रच दिया। गुजरात में आए भीषण भूकंप के बाद राउंड टेबिल के सदस्यों ने कच्छ व सुरेंद्र नगर में चार माह के भीतर 20 स्कूलों का निर्माण कराया। इस अवसर पर कानपुर, लखनऊ, वाराणसी व भदोही से आए सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें