फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बनने के बाद जिले में पहुंचने पर बृजभूषण सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह का गुरुवार को जिले में पहुंचने पर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से आए जिलाध्यक्ष की अगवानी के लिए हजारों समर्थकों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर डटी रही। ट्रेन से बाहर निकलते ही उनको फूल-मालाओं से लाद दिया गया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सबसे मुलाकात करने के बाद संगमोहाल तिराहा और लालडिग्गी स्थित जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उसके बाद वह मुकेरी बाजार तिराहे पर पहुंचे, जहां डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह पूर्व पालिकाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पुरवार के घर पहुंचे और उनका भी आशीर्वाद लिया। इसके बाद पक्का पुल के पास स्थित पार्टी के शिविर कार्यालय में उनका अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और क्षेत्रीय नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं पूरा करूंगा। सौ प्रतिशत अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए संकल्पित हूं। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने भी उनको बधाई दी। संगठन के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि आशा है कि जिलाध्यक्ष युवाओं में नया जोश भरेंगे। अध्यक्षता लालबहादुर सिंह और संचालन आशुकांत चुनाहे ने किया। बिंद्रा प्रसाद विश्वकर्मा ने कहा कि युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं बृजभूषण सिंह। उत्तर मौर्या, प्रेमसिंह गर्ग, मणिशंकर मिश्र, राकेश शुक्ला, राजेंद्र सिंह पटेल, जयसिंह पाल, दिनेश तिवारी, विद्या तिवारी, रायचंद दुबे, रामकुमार विश्वकर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें