फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिवार्य संस्कृत काव्य में 21 अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मंगलवार से संस्कृत शिक्षा परिषद की प्रथमा, मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं भी शुरू हो गई। इसी के साथ स्नातक परीक्षाएं, मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं और सीबीएसई की भी परीक्षाएं चल रही हैं। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में पहली पाली में उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी, जिसमें 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह की पाली में पंजीकृत एक सौ 68 में से एक सौ 47 उपस्थित रहे। इसी प्रकार दूसरी पाली में एक सौ 68 में से एक सौ 29 उपस्थित रहे और 39 अनुपस्थित रहे। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में सुबह की पाली में तीन सौ 59 और दूसरी पाली में 77 अनुपस्थित रहे। सीबीएसई की परीक्षा में पंजीकृत दो हजार 25 में से एक हजार नौ सौ 59 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 66 अनुपस्थित रहे। इसमें दो केंद्रों पर उर्दू की परीक्षा थी। इसमें पंजीकृत 62 में सभी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा में जीडी बिनानी में विश्वविद्यालय के उड़ाका दल ने निरीक्षण किया लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जीडी बिनानी में सुबह की पाली में एक सौ 40 और दूसरी पाली में दो सौ 40 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, केबी कालेज में सुबह की पाली में सुबह की पाली में 16 व दूसरी पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें