फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य समाज एक हिंदू सुधारक आंदोलन है: शास्त्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड। शुक्रवार को आर्य समाज बगहा का 66 वां वार्षिकोत्सव यज्ञ हवन व प्रवचन के साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम में आचार्य पं विश्व व्रत शास्त्री व पं. राम आधार ने उपस्थित लोगों को प्रवचन सुनाया। पं. राम अधार शास्त्री ने कहा आर्य समाज एक हिंदू सुधारक आंदोलन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्य समाज की स्थापना स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में मुंबई में मथुरा के स्वामी विजयानंद जी की प्रेरणा से की थी। कहा कि आर्य समाज में लोग शुद्ध वैदिक परंपरा में विश्वास करते थे तथा मूर्ति पूजा अंध विश्वासों, बली, झूठे कर्मकांड को अस्वीकार करते थे। कार्यक्रम का संचालन आर्य समाज के संरक्षक बेचन सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य राम लाल सिंह, हंस लाल सिंह, अमरनाथ सिंह, सरोज कुमार सिंह, रोहित सिंह, वंश बहादुर सिंह, रामधनी सिंह, जय सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, राजकुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, वीपिन आर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें