मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट में आइएमए के सिटी ब्रांच के सदस्यों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को एक लाख रुपये का चेक सौंपा। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए यह सहायता राशि सौंपी गई। सीएमओ डा. ओपी तिवारी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने एक लाख रुपये का चेक पुलवामा शहीद कोष में जमा करने को दिया। डीएम अनुराग पटेल ने कहा कि संकट की इस घड़ी मे शहीद परिवार के साथ खड़े होने की जरूरत है। लोग स्वेच्छा से इस कोष के खाते में दान कर सकते हैं।