हलिया। सात दिवसीय शतचंडी शिव शक्ति महायज्ञ का शुक्रवार को कोटार नाथ शिव मंदिर के यज्ञशाला में शुभारंभ हुआ। इसअवसर कलश यात्रा निकाली गई। भगवान आशुतोष एवं जगत जननी माँ बिधं वासीनी की कृपा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सामूहिक मानव जाति एवं जगत जननी पर विचरण करने वाले सभी जीवों के कल्याण हेतु यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। कलश यात्रा दोपहर ग्यारह कुंवारी कन्याओं के साथ अदवा नदी के पावन जल से भरकर धूमधाम के साथ यज्ञ शाला पहुंची। भूमि पूजन के उपरांत यज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित शिव शंकर महाराज संचालक विद्या सागर मिश्र मुख्य यजमान के तौर पर विमल कुमार मौजूद रहे ।