फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट बैंक बनकर रह गया वियार समाज: लालता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जमालपुर। बियार महासभा की बैठक जमालपुर स्थित देवकली इंटर कॉलेज प्रांगण में रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि लालता बियार ने कहा कि बियार समाज केवल वोट बैंक बनकर रह गया है। यह जाति किसी की सरकार बना व बिगाड़ तो सकती है। लेकिन इस समाज की कोई सुध लेने वाला नहीं। उन्होंने कहा बियार जाति की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को देखते हुए समाज को अनुसूचित जाति में सम्मिलित किया जाना चाहिए। बैठक को जिला पंचायत सदस्य दरोगा बियार ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक समाज शैक्षणिक रूप से मजबूत नहीं होगा, समाज की स्थिति बदल नहीं सकती। बैठक की अध्यक्षता रामदुलार बियार व संचालन दिनेश बियार ने किया। इस दौरान चंद्रकेश एडवोकेट, जिला अध्यक्ष दिनेश यादव, रामजनम, जितेंद्र बियार , बिहारी, शिगम बियार, त्रिवेणी, दिलीप बियार, लव बियार आदि मौजूद रहे।







वोट बैंक बनकर रह गया बियार समाज : लालता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें