फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियां व्यापारतिक गतिविधियों के विपरित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों के खिलाफ 28 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया है। जीएसटी में विसंगतियों के चलते व्यापार करना दूभर हो गया है। व्यापारियों की मांगों की लगातार अवहेलना की जा रही है। समस्याओं को लेकर जिले के सभी व्यापारी 28 सितंबर को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताएंगे। ये बातें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी ने रविवार को ओलियर घाट स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश के हालात व्यापार के प्रतिकूल हैं। सरकार की नीतियां व्यापारिक गतिविधियों के विपरीत हैं। इन समस्याओं को लेकर 28 सितंबर को देश भर के व्यापारियों एवं समस्त व्यापार मंडल इकाईयों ने भारत बंद का आह्वान किया है। इसी क्रम में मिर्जापुर जिले में 28 सितंबर को पूर्ण बंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी में तमाम प्रकार की विसंगतियां हैं जिससे व्यापार करना दूभर सा हो गया है। कहा कि जीएसटी की केवल दो दरें हों। इन दरों का न्यूनतम रखा जाए। कहा कि एकल बिंदु व्यवस्था के माध्यम से जीएसटी का संचालन किया जाए। जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा कि व्यापारी देश को चलाने के लिए सर्वाधिक राजस्व देते हैं जिससे सरकार की आर्थिक गतिविधियों का संचालन होता है। ऐसे में सभी व्यापारियों को दस लाख का दुर्घटना बीमा किया जाए और पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शैलेंद्र अग्रहरि ने कहा कि देश के हालात व्यापार करने के लिए ठीक नहीं हैं। कहा कि लगातार सरकार की गलत नीतियों की वजह से निर्यात घट रहा है, जिससे लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्यमी अपनी आखिरी सांसें गिन रहे हैं। इन्हें सुधारने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। इस दौरान अनिल अग्रवाल, रामबाबू कसेरा, आयुष सिंह, सुव्रत अग्रहरि आदि व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें