फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषी पर कार्रवाई नही होने से लेखपालों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। तहसील चुनार के लेखपालों ने मंगलवार को बैठक कर तहसील के गोरखपुर माफी के लेखपाल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान जरीब छिनने व गाली गलौज करने के आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को प्रार्थनापत्र देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

लेखपालों ने कहा कि गोरखपुर माफी गांव में लेखपाल से जरीब छीनने के बाद गालीगलौज की गई। इसकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। लेेखपालों ने पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा। पुलिस उपाधीक्षक ने मामले में जमालपुर थानाध्यक्ष को आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। बता दें कि सोमवार को महेन्द्र नाथ नाग लेखपाल अपने सहकर्मी लेखपाल के साथ गोरखपुर माफी में छोटेलाल पुत्र शिवमूरत के आवेदन पर स्थलीय निरीक्षण व जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान गांव के ही रामजी, लक्ष्मण आदि ने गाली गलौज करते हुए जरीब छीन लिया। घटना के बाद लेखपाल ने जमालपुर पुलिस को सोमवार को ही लिखित सूचना देकर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए दिया था लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आक्रोशित लेखपालों ने मंगलवार को तहसील दिवस के बाद मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें