फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सामान्य के लिए सर्वाधित पहुंच वाला साबित हो इंडिया पोस्ट पेमेंट्स: अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट की सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा होगी। अब अशक्त और गांव के गरीबों को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठाएं। ये बातें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को प्रधान डाकघर में इंडिया पोस्ट पेमेंट सेवा का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट के माध्यम से सभी प्रकार के लेनदेन किए जा सकते हैं। कहा कि डाक विभाग देश के वित्तीय समावेेशन में अग्रणी रहा है। यह 17 करोड़ से अधिक डाकघर बचत खातों के जरिये देश में 40 करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है। आईपीपीबी ने डाक विभाग के साथ एक मजबूत एकीकृत मॉडल तैयार किया है जिसके तहत डाकघर बचत बैंक खाताधारक अपने खाते को लिंक करके आईपीपीबी के जरिये मिलने वाली अतिरिक्त सेवाओं का लाभ उठा सकता है। उन्होंने आईपीपीबी रोल आउट प्लान की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 650 शाखाओं और 3250 सेवा केंद्रों में इसका शुभारंभ किया है। कहा कि 31 दिसंबर 2018 तक देश के सभी 1.55 लाख डाकघरों में इसका विस्तार किया जाएगा। उन्होंने इंडिया पोस्ट पेेमेंट में खाता खुलवाने के साथ ही मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताते हुए कहा कि अब गरीब और अशक्त व्यक्तियों के साथ ही महिलाओं को बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। घर बैठे ही डाकिया दरवाजे तक पहुंचकर सारी सुविधाएं प्रदान करेगा। डायरेक्टर पोस्ट सर्विस एसके राय ने भी इंडिया पोस्ट पेेमेंट की बारीकियों के बारे में बताया। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुराग पटेल, आरसी राम, हेमंत कुमार, रामललित यादव, दिवाकर प्रसाद शुक्ला, राजीव कुमार सिंह, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें