काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने जताया विरोध
पुरानी पेंशन की मांग कर रहे विश्वविद्यालयीय शिक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर महाविद्यलीय शिक्षकों ने मंगलवार को काली पट्टी बांधकर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ के आह्वान पर कमला आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केबी कालेज और जीडी बिनानी कालेज में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर सातवें वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की।
कमला आर्य कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नीलम कुमारी, डा. नीलू कपूर, डा. सुनीता राय, डा. कलावती, डा. प्रीति जायसवाल ने धरना प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग की। केबी कॉलेज में अध्यक्ष डा. रमेशचंद्र ओझा ने कहा कि शिक्षामंत्री के हठधर्मी रवैए के चलते शिक्षकों की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है। इससे शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। महामंत्री डा. करनैल सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षकों को पुरानी पेंशन की सुविधा प्रदान करें। इस दौरान वीरेंद्र सिंह, श्याम लता सिंह, अमिताभ तिवारी, भानु प्रताप सिंह, रवींद्र सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, शशांक शेखर द्विवेदी, देवेंद्र पांडेय, अशोक चंदेल, अमित कुमार, मीनाक्षी, किरन सिंह, अर्चना पांडेय, रेनू रानी सिंह, ऋचा शुक्ला, ज्योतिश्वर मिश्र आदि मौजूद रहे। जीडी बिनानी कॉलेज में भी शिक्षक सातवें वेतनमान और पुरानी पेंशन लागू करने मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महामंत्री डा. राजेश कुमार पांडेय, उमेश सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, कैलाश चंद्र अग्रहरि, कुसुम गुप्ता, केके चौरसिया, ओमशंकर गुप्ता, मदन कुमार श्रीवास्तव, जेपी सिंह, राज मोहन शर्मा, बीना सिंह, ने सभा को संबोधित किया।