फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को उखाड़ फेंकने में कारगर होगी जन-संदेश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रजातंत्र बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम के तहत सपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को साइकिल जनसंदेश यात्रा निकाली। इससे पूर्व पार्टी कार्यालय और गुड़हट्टी चौराहे पर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यात्रा में रथ के पीछे बड़ी संख्या साइकिल सवार कार्यकर्ताओं की कतार थी।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर निकाली गई साइकिल जन-संदेश यात्रा का सपा कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से शुरू हुई। यात्रा से पहले जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि झूठ के बल पर बनी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में यह यात्रा कारगर साबित होगी। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि सिर पर लाल टोपी-टीशर्ट क्रांति की निशानी है। नौजवान जिस दिन चाहे अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर किसी भी सरकार का तख्ता पलटने में सक्षम है। राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सरकार से समाज का हर वर्ग परेशान व दुखी है। संचालन जिला प्रवक्ता स्वामी शरण दूबे ने किया। यात्रा में मुख्य संयोजक आकाश यादव साथियों के साथ शामिल हुए। यात्रा में राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश कुशवाहा, पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, अरुण कुमार दूबे, सुरेंद्र सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, मो. जामिन, नूर बानों, राजकुमार सोना, संजय चौरसिया, लवकुश प्रजापति, ताबीर शौकत, राजन यादव, विजय बाबू मिश्र, विजय शंकर प्रजापति, उमा यादव, नसीम कुरैशी, सुधांशु पटेल, नसीम खां, सुनील सिंह पटेल, पंकज दूबे, हरिशंकर यादव, बालकृष्ण कसेरा, शेरू यादव, अनुराग तिवारी, अभिषेक यादव, दिलीप गुप्त मौजूद रहे।
सपा लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें पूर्व प्रदेश सचिव विपिन मिश्र, विनोद यादव, जगदीश्वर सिंह, सूरज यादव, शरद चंद्र यादव, डिंपल यादव, अंकित यादव, दीपक, आयुष, राकेश यादव, गौरव केशरी, अनुज ऊमर, पीयूष यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें