विंध्याचल। गंगा में कूदकर आत्महत्या करने जा रही 20 वर्षीय एक युवती को स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार की देर रात बचा लिया। पूछताछ कर उसके परिजनों का पता पूछकर दुकानदारों ने बुलाया और उसे घरवालों को सौंप दिया।
दुकानदरों ने बताया कि शनिवार की रात 20 वर्षीय एक युवती घर से नाराज होकर विंध्याचल के पक्का घाट से गंगा में छलांग लगाने जा रही थी। जिसको देखते हुए वहां मौजूद दुकानदार दौड़कर पहुंचे और उसे बचा लिया। पूछताछ करने पर पता चला कि युवती क्षेत्र के घमहापुर की निवासिनी है।