फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते में भुगतान करें मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय पर टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान मेँ धरना प्रदर्शन 15वें दिन भी जारी रहा। जिला सचिव सुरेशचंद्र बिंद ने बकाया मजदूरी, न्यूनतम मजदूरी की दर से बैंक खाते अथवा चेक के माध्यम से भेजने की मांग की। दिनेश तिवारी ने कहा कि बीएसएनएल विभाग द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। विभाग में करोड़ों रुपए का मजदूरी घोटाला किया जा रहा है, जिसकी जांच होनी चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूरसंचार विभाग के प्रबंधक द्वारा महज आश्वासन दिया जा रहा है। आज तक संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं कराया गया है। उन्होंने कहा कि ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है। इन सुविधाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार, श्रम मंत्रालय और बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। बीएसएनएल कर्मचारी लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे हैं। कहा कि सरकार बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। मांगों को पूरा कराने के लिए आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान तेजभान सिंह, अशोक गुप्ता, शोभनाथ यादव, चक्रधारी, शिव कुमार, विजय बहादुर, मनोज कुमार माली, रामाश्रय यादव, धनेश मौर्य, धीरेंद्र कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें